रंग बरसे भीगे चुनर वाली गाने पर किन्नरों ने किया धमाल
फर्रुखाबाद,02मार्च (हि.स.)। रंग बरसे भीगे चुनर वाली की धुन पर किन्नरों ने बाजार में धमाल किया। होली के अवसर पर किन्नर समुदाय के लोगों द्वारा बधाई देने का एक विशेष महत्व है। किन्नर समुदाय के लोग अपने अद्वितीय नृत्य और गायन के साथ और होली के अवसर पर किन्नर गुरु रंगोली, बबली गुरु, अपने चेलों के साथ होली के अवसर पर गीत एवं नृत्य के साथ लोगों को होली की बधाइयां दीं। किन्नर गुरु ने अपने समाज की तरफ सेहोली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं । लोगों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। वहीं दुकानदारों ने खुशी-खुशी नेग देकर होली की बधाइयां दी। पूर्णिमा के दिन समूचे बाजार में किन्नरों का हुड़दंग रहा।
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

