मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में लापरवाही पर भड़के परिजन, चार हिरासत में

WhatsApp Channel Join Now
मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में लापरवाही पर भड़के परिजन, चार हिरासत में


सुलतानपुर, 16 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के स्थानीय राजकीय मेडिकल कॉलेज में पुत्री का इलाज कराने आए तीमारदारों से सुरक्षा गार्डों से मारपीट हो गयी। परिजन इलाज में लापरवाही बरतने पर नाराज हो गए थे। दोनों पक्षों से पांच लोग घायल गए हैं।

क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ समान्त ने शनिवार को बताया कि कोतवाली नगर स्थित जिला अस्पताल में अमेठी जिले के पीपरपुर से किशोरी खुशी यादव पुत्री धीरेन्द्र यादव को परिजन बीती रात इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराए थे। परिजनों ने चिकित्सकों से इलाज को लेकर बहस करने लगे। मौके पर मौजूद सुरक्षा गार्डों ने हस्तक्षेप किया। इस पर परिजनों ने गार्ड के साथ मारपीट की। इस सम्बन्ध में तहरीर प्राप्त करके सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। मुक़दमे से संबंधित चार आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त

Share this story