मुरादाबाद में लापरवाही बरतने पर पंचायत सचिव निलंबित

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद में लापरवाही बरतने पर पंचायत सचिव निलंबित


मुरादाबाद, 10 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर पंचायत सचिव कुलगौरव सिंह को निलंबित कर दिया गया। साथ ही उर्वरक उपलब्ध नहीं कराने पर एम पैक्स कर्मचारी अंकित को बुधवार को निलंबित किया गया। जिलाधिकारी डाॅ. राजेंद्र पैंसिया ने यह कार्रवाई ठाकुरद्वारा तहसील क्षेत्र के गांव वीरूवाला में आयोजित रात्रि चौपाल में की। साथ ही बीडीओ प्रेम सिंह और एडीओ पंचायत सीपी सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने करने के निर्देश दिए।

ठाकुरद्वारा तहसील क्षेत्र के गांव वीरूवाला में आयोजित चौपाल के दौरान ग्राम पंचायत सचिव कुलगौरव सिंह द्वारा कर्मचारी आचरण नियमावली का गंभीरता से पालन न करने, सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने की पुष्टि होने पर यह कार्रवाई की गयी है। इसी प्रकार अदलपुर-सदरपुर स्थित एम-पैक्स के संबंध में किसान ने उर्वरक उपलब्ध न कराए जाने की शिकायत की। इस पर एडीएम न्यायिक और जिला कृषि अधिकारी को तत्काल मौके पर भेजकर जांच कराई गई। जांच में एम-पैक्स कर्मचारी अंकित की लापरवाही की पुष्टि होने पर उसके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। वहीं आयोजन स्थल पर दिन के समय जनरेटर चलाकर विद्युत लाइटें जलाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story