मुख्यमंत्री ने पीड़ितों को न्याय का भरोसा दिलाया

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री ने पीड़ितों को न्याय का भरोसा दिलाया


लखनऊ, 10 दिसंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाेरखपुर दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री ने बुधबार काे गाेरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन किया। इस दौरान आम जन की सस्याओं को सुना और उसके समाधान के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने जनता दर्शन में आए लोगों को न्याय का भरोसा दिलाया। इससे पूर्व उन्होंने गौशाला में गाय को गुड़ खिलाया और मोर को दाना डाला।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप शुक्ला

Share this story