महिलाओं को नेतृत्व का अवसर देना ही वास्तविक सशक्तिकरण : नीतू सिंह

WhatsApp Channel Join Now
महिलाओं को नेतृत्व का अवसर देना ही वास्तविक सशक्तिकरण : नीतू सिंह


कानपुर, 29 नवंबर (हि.स.)। महिलाओं की लोकतांत्रिक व्यवस्था में भागीदारी बढ़ाने और उन्हें निर्णय प्रक्रिया में निर्णायक भूमिका देने की दिशा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम ऐतिहासिक कदम है। महिला सशक्तिकरण का अर्थ केवल योजनाओं का लाभ पहुंचाना नहीं, बल्कि महिलाओं को नेतृत्वकर्ता बनाना है। यह बातें रविवार को भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की उपाध्यक्ष नीतू सिंह ने पत्रकार वार्ता में कहीं।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी का सम्मान हमेशा से महत्वपूर्ण रहा है। महिला नेतृत्व विकसित भारत की आवश्यकता है। महिला आरक्षण केवल संसद और विधानसभाओं में सीटें बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे लोकतंत्र में महिलाओं की आवाज, अधिकार और भागीदारी मजबूत होगी। निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की सहभागिता बढ़ने से लोकतंत्र और अधिक सशक्त बनेगा।

भाजपा कानपुर उत्तर महिला मोर्चा की अध्यक्ष गुंजन शर्मा ने कहा कि महिलाओं को विकास का लाभार्थी बनाने के बजाय विकास का नेतृत्वकर्ता बनाना ही वास्तविक सशक्तिकरण है। राजनीति, समाज, संगठन और राष्ट्र निर्माण के प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं को आगे आकर नेतृत्व करना चाहिए। नारी शक्ति की सक्रिय भागीदारी ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला बनेगी।

दोनों वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा और व्यापक दृष्टिकोण मिला है। महिलाओं को केवल आरक्षित सीटों तक सीमित रखने के बजाय जीवन के हर क्षेत्र में समान अवसर और सम्मान मिलना चाहिए। इसके लिए समाज के सभी वर्गों को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

पत्रकार वार्ता में अनीता त्रिपाठी, वंदना परिहार, प्रतिभा मिश्रा, सुमन वर्मा और आरती सिंह सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785535 Articles

Share this story