मजदूर की हत्या करने वाला दूसरा मजदूर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
मजदूर की हत्या करने वाला दूसरा मजदूर गिरफ्तार


मजदूर की हत्या करने वाला दूसरा मजदूर गिरफ्तार


बाराबंकी। 20 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र में मजदूर की हत्या करने वाले दूसरे मजदूर को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया।

एडिशनल एसपी दक्षिणी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि हैदरगढ़ थाना क्षेत्र में ग्राम बेहटा में स्थित पारस ईंट भट्टे पर काम करने वाले सूरज पुत्र किशन लाल निवासी किशनगंज बिहार व मंगल पुत्र श्यामलाल निवासी गुरु बख़्सगंज रायबरेली के बीच गुरुवार की देर शाम आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। मंगल द्वारा सूरज पर लकड़ी के डंडे प्रहार कर घायल किया गया था। जिसे इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। दोनों भट्ठा मजदूर थे। दोनों आपस में सगे रिश्तेदार थे। आरोपित को रात में हिरासत में ले लिया गया है। म्रतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हैदरगढ़ थाने पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज कुमार चतुवेर्दी

Share this story