भाषण प्रतियोगिता में मिताली गर्ग अव्वल

WhatsApp Channel Join Now
भाषण प्रतियोगिता में मिताली गर्ग अव्वल


प्रयागराज, 28 मार्च (हि.स)। ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के जैव रसायन विज्ञान विभाग द्वारा शनिवार को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मिताली गर्ग को प्रथम स्थान मिला। वहीं संध्या एवं दीपिका को संयुक्त रूप से द्वितीय एवं दिया सिंह को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आनन्द शंकर सिंह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए छात्रों के जीवन शैली एवं आहार व्यवहार पर प्रकाश डाला। विभाग के संयोजक डॉ. अनुराग मिश्रा ने समाज में व्याप्त बुराइयों एवं कुरीतियों के उन्मूलन पर विशेष व्याख्यान दिया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से विभाग के छात्र-छात्राओं ने महिला सशक्तीकरण, बेरोजगारी, स्वास्थ, शिक्षा, सुरक्षा, टेक्नोलॉजी, जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखे।

महाविद्यालय के पीआरओ डॉ. मनोज कुमार दूबे ने बताया कि विभाग के शिक्षक डॉ. मनीष कुमार ने छात्रों के चहुमुखी विकास को रेखांकित करते हुए इसके महत्व को समझाया। इस अवसर पर अन्य शिक्षक एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Share this story