बाट माप विभाग ने तीन धर्मकांटा सहित पांच दुकानों का किया चालान

WhatsApp Channel Join Now
बाट माप विभाग ने तीन धर्मकांटा सहित पांच दुकानों का किया चालान


मुरादाबाद, 25 अक्टूबर (हि.स.)। बाट माप विभाग ने बाट का सत्यापन नहीं कराने पर रविवार काे जिले के तीन धर्मकांटा सहित पांच दुकानों का चालान किया हैं। इस मामले में 26 और 28 अक्टूबर को भी जिले में फिर बाट माप विभाग जांच अभियान चलाएगा।

विधिक माप विज्ञान विभाग के संभागीय अधिकारी आरएस अकेला ने बताया कि जिले में अभियान के तहत आज 35 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इस दौरान बाट का सत्यापन नहीं पाए जाने पर बिलारी स्थित बांके बिहारी धर्मकांटा, लालूवाला स्थित जुनैद धर्मकांटा व सिंह धर्मकांटा का चालान किया गया। इसी प्रकार भूड़ा चौराहा प्रिंस रोड स्थित एचएम स्वीट्स का घटतौली में चालान किया गया है। पैकेट की जांच करने पर मात्रा कम पाई गई। यहां बगैर मोहर का इलेक्ट्रानिक कांटा पाया गया। इसी प्रकार शेरूआ चौराहा स्थित अरुणदीप ट्रेडर्स का बाट सत्यापन नहीं होने पर चालान किया गया है। घटतौली और बाट की जांच करने के लिए 26 व 28 अक्टूबर को जिले में अभियान चलाया जाएगा।

-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766505 Articles

Share this story