बरेली-चंदौसी रेलखंड में 11 जुलाई को नौ घंटे चलेगा मरम्मत कार्य
Jun 20, 2026, 17:06 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
मुरादाबाद, 20 जून (हि.स.)। रेल मंडल के बरेली-चंदौसी रेल खंड में 11 जुलाई को नौ घंटे मरम्मत कार्य चलेगा। इस दौरान कुछ ट्रेनों को देरी से चलाया जाएगा। इसके कारण मुरादाबाद रेल मंडल में से होकर संचालित होने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित होंगी।
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने शनिवार को बताया कि 11 जुलाई की सुबह 9:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक ब्लॉक लिया जाएगा। जिस कारण 11 जुलाई को मुरादाबाद-बरेली (64178) और बरेली-मुरादाबाद (64177) पैसेंजर निरस्त रहेंगी। सीतापुर सिटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस (54351) को 90 मिनट देरी से चलेगी।
-------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

