फर्रुखाबाद : समाज में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाएं काे संस्था ने किया सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
फर्रुखाबाद : समाज में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाएं काे संस्था ने किया सम्मानित


फर्रुखाबाद,16 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में साेमवार काे आकांक्षा समिति के तत्वावधान में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही महिलाओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अंतररष्ट्रीय महिला दिवस के रुप में मनाए गए इस कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष डॉ वन्दना द्विवेदी ने कहा कि अंतररष्ट्रीय महिला दिवस पूरे विश्व की महिलाओं के आत्मसम्मान को परिलक्षित करता है। भारतवर्ष में इसकी महत्ता सदैव रही है। यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः (संस्कृत: यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः) प्रसिद्ध मनुस्मृति श्लोक जहाँ नारियों का सम्मान और पूजा की जाती है, वहाँ देवता निवास करते हैं। यह भारतीय संस्कृति में महिलाओं के उच्च स्थान और उन्हें शक्ति का प्रतीक मानने की परंपरा को दर्शाता है। वर्तमान समय शिक्षा और ज्ञान का है हम कोई भी कार्य करें अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं करना है।

उन्होंने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों यथा शिक्षा, कविता, संगीत, चिकित्सा, गंगा स्वच्छता, पर्यटन, स्वयं सहायता समूह में दायित्वों एवं सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं सुमन त्रिपाठी, दीपिका राजपूत, बिंदु गुप्ता, डॉ शशि किरण सिंह (सभी शिक्षा), ऐश्वर्या उपाध्याय, दीप्ति वत्स, नम्रता सिंह, निहारिका पटेल, प्रियंका गाँधी, डॉ सुनीता यादव, पूनम पाल, शुभांगी अग्निहोत्री, गीतांजलि पटेल, स्मृति अग्निहोत्री, राना हिज़ाब और ताइक्वांडो की बालिकाओं को सम्मानित किया।

इस दाैरान समिति की रश्मि सिंह, गुंजा जैन, मंजू सिंह, साक्षी गुप्ता, डॉ ज्योति गुप्ता, श्रद्धा, अनीता पाठक, भावना गुप्ता, दीपिका त्रिपाठी, डॉ मीनू गुप्ता आदि उपस्थित रहीं। कुशल संचालन राना हिज़ाब ने किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story