फर्राटा पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से भाई-बहन की मौत

WhatsApp Channel Join Now
फर्राटा पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से भाई-बहन की मौत


बांदा, 17 जुलाई (हि.स.)। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तिंदवारा गांव में शुक्रवार काे फर्राटा पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से भाई-बहन की मौत हाे गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चाचा लल्लू वर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह घर के कमरे में तीन वर्षीय शनि खेल रहा था। वहां एक फर्राटा पंखा चल रहा था। खेलते-खेलते मासूम शनि का हाथ अचानक पंखे से छू गया, जिससे उसमें उतर रहे करंट की चपेट में आकर वह उसी में चिपक गया। छोटे भाई को करंट से चिपका और तड़पता देख, 5 वर्षीय बड़ी बहन प्रियांशी उसे बचाने के लिए दौड़ी। जैसे ही उसने भाई को छुड़ाने का प्रयास किया, वह भी करंट की जोरदार चपेट में आ गई। पास ही मौजूद तीसरी छोटी बहन प्रयांजली ने यह मंजर देख शोर मचाया। शाेर सुनकर परिजन पहुंचे ताे देखा कि दोनों बच्चे करंट की चपेट से दूर अचेत अवस्था में गिर चुके थे। परिजन आनन-फानन में दोनों बच्चों को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री मेविस टॉक ने बताया घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल सिंह

Share this story