पेंशन न मिली तो जीटी रोड पर चक्का जाम करेंगे दिव्यांग : वीरेंद्र कुमार

WhatsApp Channel Join Now
पेंशन न मिली तो जीटी रोड पर चक्का जाम करेंगे दिव्यांग : वीरेंद्र कुमार


कानपुर, 06 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के कानपुर में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने शुक्रवार को कहा कि अगले 24 घंटे में दिव्यांगजनों के खातों में पेंशन नहीं पहुंची तो कानपुर नगर के दिव्यांग जीटी रोड पर चक्का जाम करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पिछले तीन वर्षों से पेंशन बढ़ाने की घोषणाएं कर रही है लेकिन किया नहीं है।

दिव्यांगजनों की पेंशन उनके खातों में पिछले आठ महीनों से नहीं पहुंची है। इसके विरोध में आज राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय में प्रदर्शन किया। निदेशक दिव्यांगजन के नाम संबोधित ज्ञापन जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विनय उत्तम को सौंपा। जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि मनमानी हठधर्मी नहीं चलेगी। हम अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरेंगे।

आज के प्रदर्शन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी, केन्द्रीय कार्यालय प्रभारी व जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा अल्पना कुमारी, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा गुड्डी दीक्षित, वैभव दीक्षित, ओम प्रकाश दास, दिलीप कुमार, किशन कुमार अवस्थी, कमल कुमार, सत्य प्रकाश शुक्ला, शमीम, गुलजार,गोमती वर्मा, सोनी सोनकर, राम जानकी, सरला, सोनी गौतम आदि शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773520 Articles

Share this story