पूर्वांचल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ का चुनाव 15 दिसंबर काे, मतगणना कर देर शाम घोषित किए जाएंगे परिणाम

WhatsApp Channel Join Now
पूर्वांचल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ का चुनाव 15 दिसंबर काे, मतगणना कर देर शाम घोषित किए जाएंगे परिणाम


-सुबह 9 से दो बजे के बीच होगा मतदान

जौनपुर , 14 दिसंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के चुनाव के लिए सोमवार 15 दिसंबर काे सुबह 9 बजे से 2 बजे तक मतदान हाेगा। मतदान के बाद वोटों की गिनती कर देर शाम तक परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में विभिन्न पदों के लिए कुल 22 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस चुनाव में कुल 260 कर्मचारी मतदान करेंगे।

चुनाव अधिकारी प्रो. सुरजीत यादव ने बताया कि मतदान के समय कर्मचारियों को कर्मचारी होने का पहचान प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा। इसके अलावा मोबाइल समेत इलेक्ट्रॉनिक सामानों पर प्रतिबंध रहेगा। चुनाव प्रक्रिया विश्वविद्यालय के प्रशासनिक सभागार में हाेगी। इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए पूर्व महामंत्री डॉ स्वतंत्र कुमार, वरिंदर यादव, उपाध्यक्ष पद के लिए पूर्व उपाध्यक्ष सुशील प्रजापति , धीरज श्रीवास्तव, हेमंत कुमार दुबे मैदान में हैं जबकि महामंत्री पद के लिए राधेश्याम सिंह मुन्ना, ऋषि रघुवंशी और जैसलाल यादव हैं।

इसके अलावा संयुक्त मंत्री, कोषाध्यक्ष एवं सदस्य के लिए निर्विरोध चुनाव किया जा चुका है। इनमें संयुक्त मंत्री पद पर कैलाशनाथ यादव, दूधनाथ यादव, कोषाध्यक्ष पद पर उमाशंकर यादव, सदस्य पद पर बृजेश सिंह, दिनेश कुमार यादव, मनु मिश्रा ,विनोद गौतम , छोटेलाल यादव, विजय यादव , डा.दिलगीर हसन, अनिल सिंह वित्त, अनिल कुमार सिंह कु.कार्यालय, प्रमोद विश्वकर्मा, अखिलेश शुक्ला निर्विरोध चुने गये।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share this story