पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने अपर्णा यादव को बंधाया ढांढस

WhatsApp Channel Join Now
पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने अपर्णा यादव को बंधाया ढांढस


पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने अपर्णा यादव को बंधाया ढांढस


लखनऊ, 13 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी व प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पद्म विभूषण स्व. मुलायम सिंह यादव के पुत्र तथा उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर उनके आवास पर पहुंचकर पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक व्यक्त किया। दोनों ने अपर्णा यादव को ढांढस बंधाया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों पर हुए इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Share this story