न्यायालय के आदेश पर हुए शिक्षकों के तबादले, शिकायतों की जांच के लिए कमेटी गठित

WhatsApp Channel Join Now
न्यायालय के आदेश पर हुए शिक्षकों के तबादले, शिकायतों की जांच के लिए कमेटी गठित


मथुरा, 27 नवंबर (हि.स.)। जनपद में शिक्षकों के तबादलों को लेकर चल रही चर्चाओं और बीएसए रतन कीर्ति पर उठ रहे सवालों के बीच मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) डॉ. पूजा गुप्ता ने शुक्रवार स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने बताया कि शिक्षकों के तबादले न्यायालय के आदेश के क्रम में किए गए हैं। तबादला प्रक्रिया को लेकर प्राप्त शिकायतों की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है।

सीडीओ ने बताया कि बीएसए रतन कीर्ति को न्यायालय का आदेश प्राप्त हुआ था और उसी के अनुपालन में शिक्षकों के तबादले किए गए। तबादला प्रकरण से जुड़ी जो शिकायतें विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हुई हैं, उनकी निष्पक्ष जांच के लिए कमेटी बनाई गई है। सीडीओ के स्पष्टीकरण के बाद यह बात सामने आई है कि तबादलों के पीछे न्यायालय का आदेश एक अहम आधार रहा है। प्रशासनिक स्तर पर जांच पूरी होने तक किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि न्यायालय के आदेश के पालन में अपनाई गई प्रक्रिया पूरी तरह नियमों के अनुरूप रही या नहीं। फिलहाल, सीडीओ के बयान के बाद तबादला प्रकरण को नया मोड़ मिला है और सभी की नजरें जांच कमेटी की रिपोर्ट पर टिकी हैं।------------

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784036 Articles

Share this story