धन्वन्तरि वाटिका का हुआ शुभारंभ, औषधीय गुणों वाले पौधों का होगा रोपण

WhatsApp Channel Join Now
धन्वन्तरि वाटिका का हुआ शुभारंभ, औषधीय गुणों वाले पौधों का होगा रोपण


धन्वन्तरि वाटिका का हुआ शुभारंभ, औषधीय गुणों वाले पौधों का होगा रोपण


फिरोजाबाद, 23 सितंबर (हि.स.)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने अपर जिला अधिकारी कल्पना जयसवाल के साथ बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आयुर्वेद दिवस और सेवा संकल्प अभियान के अवसर पर धन्वन्तरि वाटिका का शुभारंभ किया।

इस अवसर जिलाधिकारी ने कहा कि आज आयुर्वेद दिवस और सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत हम इस धन्वन्तरि वाटिका का रोपण कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि हमारा प्रयास यह है कि आने वाले समय में लोग औषधीय गुणों वाली वनस्पतियों को जानें और आयुर्वेद के लाभों से लोग परिचित हो सके, साथ ही उन्होंने कहा ने कहा कि विभिन्न प्रकार के औषधीय गुणों वाले पेड़ों, वृक्षों और छोटे पौधों को अलग-अलग सेक्टर्स में लगाया जा रहा है तथा उनका नियमित अनुरक्षण भी किया जाएगा।

हमारे वैदिक ग्रंथों में आयर्वेद को जो महत्व प्राप्त है आज के इस उपभोक्तावादी और भौतिकवादी समाज में औषधीय पौधों का महत्व बढ़ा है, जनपद वासियों को हम इस अवसर पर यह विशिष्ट उपहार प्रदान कर अपनी परंपरा और धरोहर में छुपे हुए चमत्कारी औषधीय गुणों वाले पौधों का यहां रोपण कर जनपद वासियों को इनकी महत्ता के विषय में एक सकारात्मक संदेश देना चाहते हैं।

यहां पर प्रत्येक पौधे का नाम और उसकी औषधीय (गुणों) को डिस्प्ले किया जाएगा, ताकि लोग आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकें।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के प्रति जागरूक करना और औषधीय पौधों के फायदों से जोड़ना है।

जिलाधिकारी ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर के सुंदरीकरण और जन सामान्य आयुर्वेद के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से परिसर में विभिन्न प्रजातियों के औषधीय पौधे लगाए जाने की योजना तैयार की गई है। इस पहल के तहत एलोवेरा, तुलसी सहित कई प्रमुख औषधीय पौधों के लिए अलग-अलग विशेष ज़ोन बनाए जाएंगे।

इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य यह है कि कलेक्ट्रेट में आने वाले नागरिक विभिन्न औषधीय पौधों की आसानी से पहचान कर सकें और उनके स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें।

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़

Share this story