देवरिया : प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में गोरखपुर, सहारनपुर और वाराणसी का दबदबा

WhatsApp Channel Join Now
देवरिया : प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में गोरखपुर, सहारनपुर और वाराणसी का दबदबा


देवरिया : प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में गोरखपुर, सहारनपुर और वाराणसी का दबदबा


देवरिया : प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में गोरखपुर, सहारनपुर और वाराणसी का दबदबा


देवरिया, 29 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता का मंगलवार को भव्य समापन हुआ। अंडर-14, 17 और 19 वर्ष के बालक-बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने ग्रीको-रोमन और फ्रीस्टाइल में दमखम दिखाया। विभिन्न आयु वर्गों की ओवरऑल चैंपियनशिप में गोरखपुर, सहारनपुर, वाराणसी और अन्य मंडलों के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया।

कुश्ती प्रतियोगिता में 14 वर्षीय बालक वर्ग में सहारनपुर मंडल 23 अंक के साथ प्रथम, मेरठ 22 अंक के साथ द्वितीय और बरेली 11 अंक के साथ तृतीय रहा। बालिका वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर 24 अंक के साथ प्रथम, मुरादाबाद 21 अंक के साथ द्वितीय और वाराणसी 14 अंक के साथ तृतीय रहा। 17 वर्षीय बालक वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर 39 अंक के साथ प्रथम, मेरठ 31 अंक के साथ द्वितीय और गोरखपुर मंडल 27 अंक के साथ तृतीय रहा। बालिका वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर 21 अंक के साथ प्रथम रहा, जबकि मेरठ और मुरादाबाद ने 15-15 अंक हासिल किए।

इसी तरह कुश्ती प्रतियोगिता में 19 वर्षीय बालक वर्ग में गोरखपुर मंडल 45 अंक के साथ प्रथम, मेरठ 43 अंक के साथ द्वितीय और वाराणसी 25 अंक के साथ तृतीय रहा। बालिका वर्ग में वाराणसी 29 अंक के साथ प्रथम, मेरठ 21 अंक के साथ द्वितीय और स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर नौ अंक के साथ तृतीय रहा।

वहीं 19 वर्षीय बालक फ्रीस्टाइल के 97 किलोग्राम भार वर्ग में गोरखपुर के सत्यम पाल प्रथम, मिर्जापुर के प्रियांशु यादव द्वितीय तथा मुरादाबाद के प्रिणव और सहारनपुर के पार्थ चौधरी संयुक्त रूप से तृतीय रहे। 125 किलोग्राम में मेरठ के उज्जवल प्रथम, गोरखपुर के अतुल पाल द्वितीय तथा वाराणसी के अमित यादव और मुरादाबाद के अमन सिंह संयुक्त रूप से तृतीय रहे।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि सदर विधायक डॉ. शलभ मणि और अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय पहलवान राकेश सिंह पहलवान ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। कस्तूरबा राजकीय बालिका और महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

संयुक्त शिक्षा निदेशक सतीश सिंह ने आयोजन में सहयोग देने वाले शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाचार्यों, खेल शिक्षकों और प्रशिक्षकों के प्रति आभार जताया।

इस दौरान एडी बेसिक संगीता सिंह, बीएसए रामजियावन मौर्य समेत शिक्षा विभाग के अधिकारी, क्रीड़ा सचिव, शिक्षक और प्रशिक्षक मौजूद रहे।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story