त्योहारों को लेकर गोरखपुर पुलिस अलर्ट, पूरे जिले में चला सघन चेकिंग अभियान

WhatsApp Channel Join Now

गोरखपुर, 01 नवंबर (हि.स.)। आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा जनपद में सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए गोरखपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। इसी क्रम में रविवार को जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक सुरक्षा अभियान चलाया गया। इसके तहत भीड़भाड़ वाले बाजारों, प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थलों एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मियों ने प्रभावी पैदल गश्त की। साथ ही सघन वाहन एवं व्यक्ति चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

अभियान के दौरान पुलिस बल ने विभिन्न स्थानों पर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी गतिविधियों पर नजर रखी। बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त के माध्यम से आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने का प्रयास किया गया।

इस दौरान उच्चाधिकारीगण ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। इसके लिए अराजक एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

पुलिस अधिकारियों ने आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा कानून-व्यवस्था से जुड़ी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने पर जोर दिया। गोरखपुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी ने बताया कि जनपद पुलिस का यह अभियान त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से चलाया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770764 Articles

Share this story