चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी यूपी देगी 75 करोड़ की स्कॉलरशिप, पिछले सत्र में चार हजार से अधिक छात्र उठा चुके हैं लाभ

WhatsApp Channel Join Now
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी यूपी देगी 75 करोड़ की स्कॉलरशिप, पिछले सत्र में चार हजार से अधिक छात्र उठा चुके हैं लाभ


कानपुर, 28 नवंबर (हि.स.)। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीयूसीईटी) के माध्यम से विद्यार्थियों को 75 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप देगी। इसके लिए विश्वविद्यालय ने नया ऑनलाइन पोर्टल भी लॉन्च किया है। पिछले सत्र में कानपुर के 350 से अधिक विद्यार्थियों समेत चार हजार से अधिक छात्र स्कॉलरशिप का लाभ उठा चुके हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले 100 से अधिक पीजी विद्यार्थियों को कोर्स पूरा होने से पहले ही प्लेसमेंट ऑफर मिल चुके हैं, जिनमें कानपुर के 20 विद्यार्थी शामिल हैं। यह बातें शनिवार को कानपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी यूपी के वाइस चांसलर प्रो. डॉ. विनिथ कुमार नायर ने कहीं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में वाइस चांसलर प्रो. डॉ. विनिथ कुमार नायर और प्रो-वाइस चांसलर प्रो. डॉ. टी.पी. सिंह ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए सीयूसीईटी का नया पोर्टल लॉन्च किया। इसके माध्यम से विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट तैयार कर स्कॉलरशिप दी जाएगी। प्रो-वाइस चांसलर ने बताया कि पिछले सत्र में 50 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप देने की घोषणा की गई थी, जिसे इस बार बढ़ाकर 75 करोड़ रुपये कर दिया गया है। इसका उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आर्थिक सहयोग देकर उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना है।

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में 14 स्कूलों के माध्यम से इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, कॉमर्स, लिबरल आर्ट्स और बिहेवियरल साइंसेज समेत विभिन्न विषयों की पढ़ाई कराई जा रही है। पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप तैयार किए गए हैं। चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम, इंटरडिसिप्लिनरी और एक्सपीरियंशियल लर्निंग के जरिए विद्यार्थियों को अपनी रुचि के विषय चुनने और व्यावहारिक अनुभव हासिल करने का अवसर मिलता है।

विश्वविद्यालय में कुल 81 अकादमिक प्रोग्राम संचालित हैं। इनमें 63 अंडरग्रेजुएट और 18 पोस्टग्रेजुएट पाठ्यक्रम हैं। विद्यार्थियों के लिए बीटेक, बीबीए, बीकॉम, बीसीए, बीफार्मा, बीए एलएलबी, एलएलबी, बीआर्क और बीडिजाइन के साथ एमबीए, एमसीए, एमटेक और एलएलएम के विकल्प उपलब्ध हैं। इसके अलावा एआई एंड मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी, फिनटेक, बिजनेस एनालिटिक्स, फॉरेंसिक साइंस, रोबोटिक्स, एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, फैशन डिजाइन और जर्नलिज्म जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल की जा सकती है।

कंपनियों के सहयोग से संचालित हो रहे विशेष पाठ्यक्रम

विद्यार्थियों को इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने के लिए विश्वविद्यालय पीडब्ल्यूसी, एऑन, आईबीएम, एसएएस, डेलॉइट, ग्रांट थॉर्नटन, माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, क्विक हील और एनएएल एकेडमी के सहयोग से विशेष पाठ्यक्रम चला रहा है। इनमें एप्लाइड फाइनेंस, स्ट्रैटेजिक एचआर, बिजनेस एनालिटिक्स, डेटा साइंस, एआई एंड मशीन लर्निंग, ग्लोबल बिजनेस मैनेजमेंट, फिनटेक, क्लाउड कंप्यूटिंग और साइबर सिक्योरिटी शामिल हैं। इनके माध्यम से विद्यार्थियों को विशेषज्ञों से सीखने और व्यावहारिक कौशल विकसित करने का अवसर मिलता है।

कानपुर के 20 विद्यार्थियों का कंपनियों में चयन

प्रो-वाइस चांसलर ने बताया कि पीजी पाठ्यक्रमों के 100 से अधिक विद्यार्थियों को पढ़ाई पूरी होने से पहले प्लेसमेंट ऑफर मिले हैं। इनमें कानपुर के 20 विद्यार्थी शामिल हैं। इनका चयन टीसीएस, एक्सेंचर, डेलॉयट यूएसआई, नेस्ले, नोकिया, लेनोवो, वोडाफोन आइडिया, बर्जर पेंट्स, एफआईसीओ, हाईरेडियस टेक्नोलॉजीज, आईएमएस ग्रुप, डब्ल्यूएनएस ग्लोबल सर्विसेज (कैपजेमिनी), रेसमेड टेक्नोलॉजी, एएसएएचआई इंडिया और सोनालिका ग्रुप जैसी कंपनियों में हुआ है।

उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को शुरुआती वर्ष से ही किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। माइक्रोसॉफ्ट के एआई बूटकैम्प में इंजीनियरिंग, बिजनेस एंड कॉमर्स और कंप्यूटर एप्लिकेशन्स के 300 से अधिक विद्यार्थियों को एआई टूल्स और तकनीक की ट्रेनिंग दी गई। वहीं, एलएलबी प्रथम वर्ष के 50 से अधिक विद्यार्थियों ने सुप्रीम कोर्ट और विभिन्न हाई कोर्ट में इंटर्नशिप कर न्यायिक प्रक्रिया, कानूनी शोध, याचिका लेखन और संवैधानिक बहसों का अनुभव हासिल किया।

तीन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और 21 पीएचडी प्रोग्राम

विश्वविद्यालय ने स्थापना के पहले वर्ष में तीन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस शुरू किए हैं। इनमें स्मार्ट हेल्थकेयर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, एसएएस एआई एंड डेटा साइंस लैब और नेक्स्ट-जेन एप्लिकेशन डेवलपमेंट सेंटर शामिल हैं। इसके अलावा कैंपस में सेंटर ऑफ इमर्सिव फार्माकोलॉजी और एआई एंड मशीन लर्निंग लैब समेत आधुनिक शिक्षण एवं शोध प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं। इनके माध्यम से विद्यार्थियों को नई तकनीकों पर प्रयोग और शोध आधारित शिक्षा का अवसर मिल रहा है।

प्रो-वाइस चांसलर ने बताया कि विश्वविद्यालय में शोध और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए 21 मल्टीडिसिप्लिनरी पीएचडी प्रोग्राम संचालित हैं। शोधार्थियों को आधुनिक प्रयोगशालाओं, बेहतर शोध सुविधाओं और इंडस्ट्री विशेषज्ञों का मार्गदर्शन दिया जा रहा है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों और शोधार्थियों को वास्तविक समस्याओं के समाधान खोजने के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि उनके शोध का लाभ समाज और उद्योगों को मिल सके।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785057 Articles

Share this story