गहरे गड्ढे में नहाते समय किशोर की डूबने से मौत

WhatsApp Channel Join Now

फर्रुखाबाद, 10 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद के कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में बुधवार को भैंस चराने गए किशोर की गड्ढे में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के चोखड़िया गांव का रहने वाला चंदन (15) पुत्र रमेश आज भैंस चराने गया था। मिट्टी की खुदाई किए गड्ढे में पानी भरा था। भैस पानी में चली गई। किशोर भी भैंस के साथ गड्ढे में भरे पानी में नहाने लगा और डूबने लगा। तत्काल साथियों ने किशोर के घर सूचना दी।

परिजनों ने किशोर को गड्ढे से बाहर निकाला और सीएचसी कायमगंज लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपॉर्ट दर्ज की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story