खेलों से शरीर का होता है विकास, युवा नशे से रहें दूर : गजेंद्र

WhatsApp Channel Join Now
खेलों से शरीर का होता है विकास, युवा नशे से रहें दूर : गजेंद्र


बाराबंकी, 21 फ़रवरी (हि.स.)। भारत युवाओं का देश है। भारत की सीमाओं के बाहर से आने वाले नशे के गिरफ्त से युवा दूर रहें। नशा युवा और समाज के लिए बड़ा खतरा है। स्वस्थ एवं बलिष्ठ युवा समृद्ध हिंदू राष्ट्र की आधारशिला है। उक्त बातें विश्व हिंदू परिषद पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र ने शनिवार काे पुलिस लाइन ग्राउंड में बजरंग दल अवध प्रांत की दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर कही।

क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शरीर स्वस्थ है तो सब ठीक रहेगा। कबड्डी में पुनर्जन्म का सिद्धांत दिखता है और हम हिंदू पुनर्जन्म में विश्वास रखते हैं। कबड्डी से साहस का निर्माण,अनुशासन,आत्म सत्कार सही दिशा में होता है।

हिंदू युवा बलवान बने और नशे से दूर रहें, इस दृष्टि से पूरे देश में बजरंग दल के द्वारा प्रखंड से लेकर राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता हो रही है जिसके क्रम में शनिवार को बजरंग दल की प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हुई जो रविवार शाम तक चलेगी जिसमें अवध प्रांत के 25 संगठनात्मक जिलों के खिलाड़ी प्रतिभा कर रहे हैं।

पहली कबड्डी प्रतियोगिता लखनऊ पूर्व व लखनऊ पश्चिम के मध्य हुई। क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र ने टॉस कर खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया।

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति उत्तर प्रदेश आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने कहा कि प्रतिस्पर्धा में कबड्डी खेल की एक विधा है जिसमें पुनर्जन्म ही होता है। युवाओं को नशे से दूर रहकर अपने राष्ट्र एवं समाज को मजबूत करना चाहिए। जीवन में युवाओं को नशे से दूर रहकर भारतीय खेलों को प्रोत्साहन देने की बात कही।

इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री इंद्रेश, जिलाध्यक्ष रामनाथ मौर्य, जिला मंत्री राहुल कुमार, बजरंग दल प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख डॉ अखिलेश प्रताप सिंह, जिला संयोजक राहुल विक्रम, वीरेंद्र, तुलसीराम, विभाग सह संयोजक ब्रह्म प्रकाश, राजेंद्र प्रताप, राजेंद्र जायसवाल, सौरभ गुप्ता, अखिलेश राजपूत आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज कुमार चतुवेर्दी

Share this story