कोचिंग सेंटर,मॉल, रेस्टोरेंट मानक विहीन मिले तो हाेगी कठोर कार्रवाई : नगर मजिस्ट्रेट

WhatsApp Channel Join Now
कोचिंग सेंटर,मॉल, रेस्टोरेंट मानक विहीन मिले तो हाेगी कठोर कार्रवाई : नगर मजिस्ट्रेट


फर्रुखाबाद, 06 जून (हि.स.)l उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में संचालित कोचिंग सेंटर, रेस्टोरेंट और मॉल मानकों के अनुसार संचालित करने के नगर में मजिस्ट्रेट ने निर्देश दिए हैं। मानकों की अनदेखी करने पर सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। यह बातें सोमवार को नगर मजिस्ट्रेट पारुल कतार ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहीं।

उन्होंने कहा कि लखनऊ की घटना को लेकर शासन के निर्देश और जिलाधिकारी के आदेश पर शहर के कोचिंग सेंटर, रेस्टोरेंट और माॅल पर मानकों की अनदेखी करने वाले संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही हैं। साथ ही सभी को 7 दिन का नोटिस दिया गया है। यदि इसके बावजूद भी मानकों काे प्रतिष्ठानाें द्वारा पूरा नहीं किा जाता है ताे कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

उन्होंने कहा कि 24 घंटे पहले जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कोचिंग संचालक, रेस्टोरेंट और माॅल के सभी लाेगाें को बुलाकर बैठक करके निर्देशित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जनहित में मानकाें का निरीक्षण लगातार जारी रहेगा। इधर-उधर चोरी से कोचिंग चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोचिंग सेंटर, माॅल और रेस्टोरेंट संचालक सेफ्टी के लिए फायर सेफ्टी, इलेक्ट्रिसिटी और नक्शा अनिवार्य पास करा कर ही संचालन करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story