कायस्थ महापरिषद ने बांटे भोजन पैकेट, एडीएम बोले- अन्नदान महादान

WhatsApp Channel Join Now
कायस्थ महापरिषद ने बांटे भोजन पैकेट, एडीएम बोले- अन्नदान महादान


जौनपुर, 10 अक्टूबर (हि.स.)। यूपी के जौनपुर में राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद जौनपुर की ओर से शनिवार को पितरों की स्मृति में अन्नदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जरूरतमंदों को सैकड़ों भोजन पैकेट वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अजय अंबष्ट ने कहा कि अन्नदान महादान है। भूखे को भोजन और प्यासे को पानी देना सबसे पुनीत कार्यों में से एक है।

उन्होंने कहा कि पूर्वजों की स्मृति में समाज के सभी वर्गों के लोगों को भोजन वितरित करने से सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव को बढ़ावा मिलता है। ऐसे आयोजन समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति के संयोजक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सरस चंद श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त की प्रेरणा से सामाजिक कार्यों में निरंतर योगदान देना चाहिए। उन्होंने जानकारी दी कि 11 नवंबर को भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने जनपदवासियों से इसमें भाग लेने की अपील की।

ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के जिलाध्यक्ष डॉ. उमाकांत श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में एकजुटता और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के जिलाध्यक्ष गिरिजेश कुमार श्रीवास्तव ने अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संगठन भविष्य में भी सामाजिक कार्यों को जारी रखेगा।

कार्यक्रम में राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया, डॉ. सलिल श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव रोशन, लखन श्रीवास्तव, डॉ. गणतंत्र श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, धनंजय श्रीवास्तव, विश्वप्रकाश श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार ,अंकित श्रीवास्तव पत्रकार ,मनोज श्रीवास्तव सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share this story