कायमगंज में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन,श्रद्धालु कर रहे रसपान

WhatsApp Channel Join Now
कायमगंज में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन,श्रद्धालु कर रहे रसपान


फर्रुखाबाद, 15 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज में स्वर्गीय चंद्र प्रकाश अग्रवाल और स्वर्गीय शकुंतला देवी अग्रवाल की स्मृति में सीपी गेस्ट हाउस में श्रीमद्भागवत कथा हाे रही है। इसका संयोजन समाजसेवी सत्य प्रकाश अग्रवाल व नगर पालिका परिषद कायमगंज की तीन बार की चेयरमैन रहीं मिथिलेश अग्रवाल कर रही हैं।

राधा सर्वेश्वर पीठ (गोवर्धन) के महंत सुदर्शन दास महाराज कथा सुना रहे हैं। इस मौके पर मंच से व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री, सरस्वती वर्मा और अर्चना चौहान सहित कई लाेगाें को पटका पहनाया गया। कथा के विशेष प्रसंग में बाल गोपाल श्रीकृष्ण के जन्म की कथा सुनाई गईं और कृष्ण जन्मोत्सव की खुशी में श्रद्धालुओं पर बिस्किट, टॉफियां और रुपये उड़ाकर खुशियां मनाई गईं। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री अमरदीप दीक्षित, जिला मंत्री नीरज राठौर, जिला संरक्षक शंभू शरण अग्रवाल और ऋषि पाल सिसोदिया सहित शहर के कई लोग मौजूद रहे। अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया। कथा 17 जून तक चलेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story