कांग्रेस और इंडी गठबंधन का पूरा आयोजन फ्लॉप शो : केशव प्रसाद मौर्य

WhatsApp Channel Join Now
कांग्रेस और इंडी गठबंधन का पूरा आयोजन फ्लॉप शो : केशव प्रसाद मौर्य


लखनऊ, 02 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दिल्ली के रामलीला मैदान के प्रदर्शन को फ्लॉप शो करार दिया है। उप मुख्यमंत्री ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने दिल्ली के रामलीला मैदान में दस लाख की भीड़ का लक्ष्य रखा लेकिन जुटे दस हजार लोग। पूरा आयोजन फ्लॉप शो रहा। जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के तख़्ता पलट मंसूबे को नकार दिया है।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी नकली प्रधानमंत्री और अखिलेश यादव नकली मुख्यमंत्री बन सकते हैं लेकिन असली नहीं, दोनों को असली पद पाने में 30 साल लगेंगे। विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश बनने तक कांग्रेस-सपा सत्ता में आएंगी नहीं और भाजपा सत्ता से जाएगी नहीं। भाजपा ही भारत और उत्तर प्रदेश का वर्तमान और भविष्य है।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770871 Articles

Share this story