करंट लगने से अधेड़ की मौत

WhatsApp Channel Join Now
करंट लगने से अधेड़ की मौत


सुलतानपुर, 27 सितंबर (हि.स.) । उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में रविवार सुबह बिजली के खंभे में करंट आने से अधेड़ की मौत हो गई। इस हादसे से परिवार में मातम छा गया।

क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में रविवार को मलहु धुरिया (50) पुत्र सगरदीन को सुबह पानी लेने गए थे। बिजली के खंभे में लगे स्टे रॉड को जैसे ही मलहु ने छुआ, चपेट में आकर झुलस गये। परिजन उन्हें तुरंत बिरसिंहपुर स्थित 100 बेड अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मलहु पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के बिरसिंहपुर अंडरपास के नीचे चाय की दुकान लगाकर परिवार का गुजारा करते थे। उनके तीन बेटे महेंद्र, शैलेंद्र और जितेंद्र हैं। महेंद्र और शैलेंद्र शादीशुदा हैं, जबकि जितेंद्र अविवाहित है।

जयसिंहपुर के क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच कर कार्यवाही की जायेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त

Share this story