ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुलिस मुठभेड़ में शातिर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
अमेठी, 20 अप्रैल (हि.स.)। अमेठी पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत सोमवार सुबह थाना संग्रामपुर पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक शातिर हिस्ट्रीशीटर चोर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपित की पहचान शनि पाण्डेय उर्फ सुभाष पाण्डेय (28 वर्ष) पुत्र शम्भूनाथ पाण्डेय, निवासी घिसियावन पाण्डेय का पुरवा, मजरे बेलखरी, थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिन्दा कारतूस (12 बोर), चोरी की बैटरी, झटका मशीन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी एक सक्रिय अपराधी है और उसके खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी

