उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विधान मण्डल क्षेत्र विकास निधि का 12 अरब 47 करोड़ 50 लाख की धनराशि की स्वीकृति प्रदान की

WhatsApp Channel Join Now
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विधान मण्डल क्षेत्र विकास निधि का 12 अरब 47 करोड़ 50 लाख की धनराशि की स्वीकृति प्रदान की


लखनऊ, 21 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विधान मण्डल क्षेत्र विकास निधि के लिए वर्ष 2026-27 में विधान सभा के 403 में से 400 (3 विधान सभा सीट रिक्त है) सदस्यों के लिए 100000.00 लाख रुपये (दस अरब मात्र, जीएसटी सहित) की धनराशि तथा विधान परिषद के 100 में से 99 (1 स्थान रिक्त हैं) सदस्यों के लिए 24750.00 लाख रुपये जीएसटी सहित (दो अरब सैंतालिस करोड़ पच्चास लाख रुपए मात्र) की धनराशि अर्थात विधान मण्डल के कुल 499 (400+99) सदस्यों को वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम किश्त के रूप में 250.00 लाख रुपये (जीएसटी सहित) प्रति सदस्य की दर से कुल 124750.00 लाख रुपये जीएसटी सहित (बारह अरब सैंतालिस करोड़ पचास लाख रुपये) की धनराशि को अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को ग्राम्य विकास विभाग के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए गये हैं कि स्वीकृत की गयी धनराशि का व्यय विधान मण्डल क्षेत्र विकास निधि के मार्गदर्शी सिद्धांतों में उल्लिखित व्यवस्था/प्राविधानों तथा इस निमित्त समय-समय पर जारी शासनादेशों के अनुसार ही किया जाए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

Share this story