इनर व्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद एसेंस ने दिया हरित पर्यावरण का संदेश

WhatsApp Channel Join Now
इनर व्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद एसेंस ने दिया हरित पर्यावरण का संदेश


मुरादाबाद, 04 जुलाई (हि.स.)। इनर व्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद एसेंस द्वारा शनिवार को निवास सोसाइटी (परंपरा-2) परंपरा इलाइट एवं गौर ग्रेसियस में दो दिवसीय पौधारोपण अभियान का शुभारंभ हुआ।

अभियान के तहत आम, अमरुद, जामुन, आडू, एवं नीम सहित 200 पौधों का रोपण किया गया। क्लब अध्यक्ष मोना गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में पौधरोपण महत्वपूर्ण कदम है।

अभियान में उपाध्यक्ष अंशु गुप्ता, सचिव जूही सिंघल, कोषाध्यक्ष सोनल वाधवा, शिखा गोयल, सारिका खंडेलवाल, अंशु गुप्ता, डॉ. शालू महाजन आदि क्लब की सदस्यों ने पौधरोपण कर लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के माध्यम से हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story