अलीगढ़ जंक्शन-राजघाट नरोरा-अलीगढ़ जंक्शन अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ी का होगा संचालन

WhatsApp Channel Join Now
अलीगढ़ जंक्शन-राजघाट नरोरा-अलीगढ़ जंक्शन अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ी का होगा संचालन


मुरादाबाद, 10 सितम्बर (हि.स.)। उत्तर रेलवे प्रशासन ने रेलयात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अमावस्या और पूर्णिमा पर गंगा स्नान हेतु रेलवे द्वारा अलीगढ़ जं. - राजघाट नरोरा-अलीगढ़ जं. (04187/04188) स्पेशल गाड़ी का संचालन किया जाएगा।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 04187 अलीगढ़-राजघाट नरोरा व ट्रेन संख्या 04188 राजघाट नरोरा अलीगढ़ 11 सितंबर और 26 सितंबर को चलेगी दोनों ट्रेनें दो-दो फेरे लगाएगी।

सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि ट्रेन संख्या 04187 अलीगढ़ जंक्शन से सुबह 5:40 पर चलेगी जो मंजूरगढी, हरदुआंगज, सुनमई हाल्ट, गोधा हाल्ट, अतरौली रोड, धरमपुर हाल्ट, डिबाई स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए सुबह 7:15 पर राजघाट नरोरा पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 04188 राजघाट नरोरा से सुबह 8:15 पर चलेगी और उपरोक्त सभी स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए सुबह 9:55 पर अलीगढ़ जंक्शन पहुंचेगी।

--------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story