अमित शाह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने वितरित कीं 62 कान की मशीनें

WhatsApp Channel Join Now
अमित शाह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने वितरित कीं 62 कान की मशीनें


जौनपुर, 22 अक्टूबर (हि.स.)। यूपी के जौनपुर में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के 62वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह के नेतृत्व में श्रवण बाधित लोगों को 62 कान की मशीनें वितरित की गईं। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान कर उनके जीवन को सुगम बनाना रहा।

इस अवसर पर कृपाशंकर सिंह ने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को सेवा और जनकल्याण के कार्यों से जोड़ना चाहिए। जरूरतमंदों की मदद से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कान की मशीनों से सुनने में परेशानी का सामना कर रहे लोगों को बातचीत करने और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह, ब्लॉक प्रमुख राहुल सिंह, विनय सिंह, मुकेश सिंह, रत्नाकर सिंह, धर्मेंद्र यादव, श्यामराज सिंह, जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, उपाध्यक्ष परमेंद्र चौहान, रामकेवल यादव, सुधीर सिंह, जिला दिव्यांगजन अधिकारी राजेश नागर और डॉ. राजेश सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765012 Articles

Share this story