अच्छी संगठन क्षमता तथा सहयोग की भावना से छात्र जीवन में बढ़े आगे : कर्नल डी.के चतुर्वेदी

WhatsApp Channel Join Now
अच्छी संगठन क्षमता तथा सहयोग की भावना से छात्र जीवन में बढ़े आगे : कर्नल डी.के चतुर्वेदी


फर्रुखाबाद,29 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में गुरुकुल वर्ल्ड स्कूल के प्रांगण में (2026-27) सत्र अलंकरण समारोह का बुधवार को आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कर्नल डी.के चतुर्वेदी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया।

मुख्य अतिथि ने अपनी उद्बोधन में छात्रों को अच्छी संगठन क्षमता तथा सहयोग की भावना से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ लकी चावला ने पौधा भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

कार्यक्रम में कक्षा 9 की आर्या चौहान, आराध्या भदौरिया, सौम्या अवस्थी, आराध्या गुप्ता, इशिता वर्मा, काव्या अग्निहोत्री, श्रद्धा सक्सेना आदि छात्राओं ने स्वागत है आपका आगमन है आपका गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया। तत्पश्चात मनी पाण्डेय, कियारा गुप्ता, अन्वी दीक्षित,अनुष्का प्रजापति, ईशानी गुप्ता, कृतिका यादव, प्राची कुमारी आदि छात्रों ने चीयर डांस करके सभी का मन मोह लिया।

विद्यालय के चारों सदनों से चयनित छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि ने अलंकृत कर शपथ ग्रहण करवाई। विद्यालय के कार्यभार को संभालने के लिए शीर्ष बालक उज्जवल शंखवार शीर्ष बालिका अपूर्वा (कक्षा 12वीं) से चयनित किया गया। विद्यालय के निदेशक विनोद कुमार अग्रवाल, प्रबंधक प्रमोद अग्रवाल कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

प्रधानाचार्य ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथिगणों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान की गूंज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story