अघोषित कटौती और स्मार्ट मीटर तुरंत बंद हों : हाजी फ़ज़ल महमूद

WhatsApp Channel Join Now
अघोषित कटौती और स्मार्ट मीटर तुरंत बंद हों : हाजी फ़ज़ल महमूद


कानपुर, 30 अप्रैल, (हि.स.)। भीषण गर्मी में बिना सूचना बिजली कटौती से जनता परेशान है। रात भर बिजली गुल रहने से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्मार्ट मीटर तेज चल रहे हैं, उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। गरीब और मध्यम वर्ग की कमाई पर सीधा असर पड़ रहा है। अघोषित कटौती रोकी जाए और स्मार्ट मीटर व्यवस्था बंद हो

यह बातें गुरुवार को सपा नगर अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद ने कही। समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के जिला अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद के नेतृत्व में आज केस्को मुख्यालय पहुंचकर प्रबंध निदेशक सैमुअल एन पाल को ज्ञापन मांग पत्र गया। प्रतिनिधिमंडल ने अव्यवस्थित बिजली आपूर्ति और स्मार्ट मीटर व्यवस्था को लेकर जनता की समस्याएं उठाईं।

मांग पत्र में कहा गया कि बिना पूर्व सूचना लगातार बिजली कटौती की जा रही है, जिससे खासकर बच्चे, बुजुर्ग और मरीज सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। लंबे समय तक बिजली न रहने से आम लोगों की दिनचर्या पूरी तरह बिगड़ गई है और लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

स्मार्ट मीटर को लेकर भी सपा ने सवाल उठाए। हाजी फ़ज़ल महमूद ने कहा कि मीटर तेजी से रीडिंग बढ़ा रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि इस व्यवस्था को बंद किया जाए या फिर उपभोक्ताओं को पुराने मीटर चुनने का विकल्प दिया जाए। इस दौरान केके शुक्ला, संजय सिंह बंटी सेंगर, शैलेंद्र यादव मिंटू, नंदलाल जायसवाल, नरेंद्र सिंह पिंटू ठाकुर, रजत मिश्रा, दीपक खोटे, शादाब आलम, राजेश गोंड कश्यप, कीर्ति अग्निहोत्री, सिंपल सिंह, वीरु पासवान, रजत यादव, सचिन सिंह, हरिकेश यादव, अमित मिश्रा, राजेंद्र जायसवाल, आशीष यादव और इशरत इराकी सहित कई लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Share this story