अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल

WhatsApp Channel Join Now
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल


कानपुर, 05 सितंबर (हि.स.)। चौबेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी।

चौबेपुर थाना प्रभारी दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि हादसा कानपुर-अलीगढ़ हाईवे पर मैदा मिल फैक्टरी के पास हुआ। छबीले पुरवा, जाजमऊ निवासी हिमांशु कुमार और शैलेश कुमार (22) बाइक से कानपुर से शिवराजपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

एनएचएआई की एंबुलेंस दोनों को चौबेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। वहां चिकित्सक ने शैलेश कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि हिमांशु की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की और शैलेश के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।

--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Share this story