संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

WhatsApp Channel Join Now
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस


देवरिया, 29 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद भलुअनी थाना क्षेत्र में नगर पंचायत के वार्ड-6 बाके बाबू नगर निवासी 25 वर्षीय युवक को बीती रात मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहाँ उसकी मौत हो गई। बुधवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थानाध्यक्ष प्रदीप पांडे ने बताया कि राहुल पटेल ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पूछताछ में पता चला है कि मृतक राहुल की शादी करीब एक साल पहले तनु से हुई थी। वह गांव में पल्लेदारी का काम करता था। वह अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके माता-पिता मुंबई में मजदूरी करते हैं। घटना की सूचना मिलने पर वे घर के लिए रवाना हो गए हैं।

---------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story