ट्यूबवेल पर नहाते समय युवक की करंट लगने से मौत
Aug 15, 2026, 18:11 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
सुलतानपुर, 15 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में जिला सुलतानपुर के गोसाइगंज थाना क्षेत्र स्थित कनोली गांव में एक युवक की ट्यूबवेल पर नहाते समय करंट लगने से मौत हो गई।
जयसिंहपुर क्षेत्राधिकार सुनील कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि शिव बालक गांव में ही भोला सिंह के ट्यूबवेल पर स्नान कर रहा था। तभी अचानक करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। घटना के संबंध में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त

