नहाने के दाैरान नदी में डूबकर युवक की माैत
अमेठी, 12 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के बाजार शुक्ल थाना क्षेत्र अंतर्गत सत्थिन के पास से गुजरने वाली गोमती नदी में रविवार काे नहाते वक्त एक युवक की डूब कर मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि पूर्व देवकली गांव निवासी शाहिद अफरीदी रविवार को सत्थिन घाट स्थित गोमती नदी में नहाने के लिए अपने साथियों के साथ गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने तत्काल इसकी सूचना पीआरवी पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची यूपी डाॅयल 112 की पुलिस ने युवक को नदी से बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शुकुल बाजार भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शाहिद अफरीदी मोहिद अली का बड़ा बेटा था। अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई से गांव आया हुआ था। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी

