युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

WhatsApp Channel Join Now

देवरिया, 22 अप्रैल (हि.स.)।

उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, वाराणसी इंटरसिटी ट्रेन स्टेशन पर रुकने के बाद आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान अचानक एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान 35 वर्षीय अवधेश चंद्र जायसवाल, पुत्र स्वर्गीय गरजु जायसवाल, निवासी ग्राम भैंसही, थाना बनकटा के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस ने आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए

भेज दिया । मामले की जांच शुरू कर दी ।

इस संबंध में वृजेश मिश्रा स्टेशन मास्टर ने बताया कि शव की पहचान कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है । घटना की सूचना जीआरपी को दे दी गई है ।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story