यूथ क्रिकेट एकेडमी ने एमपीएस क्रिकेट एकेडमी को आठ विकेट से दी शिकस्त
मुरादाबाद, 21 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित अंडर 18 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को यूथ क्रिकेट एकेडमी ने इंटर क्लब मुकाबले में एमपीएस क्रिकेट एकेडमी को आठ विकेट से हरा दिया।
दिल्ली रोड स्थित एमपीएस क्रिकेट मैदान में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एमपीएस क्रिकेट टीम निर्धारित 25 ओवर में 84 रन बनाकर ही ढेर हो गई। जवाब में यूथ क्रिकेट एकेडमी ने 12 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 86 रन बना दिए। आदित्य गुप्ता प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव व पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता एडवोकेट ने आदित्य गुप्ता को प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

