घरेलू विवाद के चलते युवक ने खाया जहर, मौत

WhatsApp Channel Join Now
घरेलू विवाद के चलते युवक ने खाया जहर, मौत


नोएडा, 02 जुलाई (हि.स.)। थाना दनकौर क्षेत्र के ऊंची दनकौर में रहने वाले एक 28 वर्षीय युवक ने पत्नी के साथ हुए विवाद के बाद आज जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने गुरुवार काे बताया कि पंकज पुत्र जयपाल निवासी ऊंची दनकौर ने आज मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। अत्यंत गंभीर हालत में उसको उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के निम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतक का उसकी पत्नी से विवाद हो गया था। वह कुछ दिन पूर्व मायके चली गई थी। इस बात से वह अवसाद में था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

Share this story