देवरिया रेलवे स्टेशन पर स्कॉर्ट पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने वाला युवक गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
देवरिया रेलवे स्टेशन पर स्कॉर्ट पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने वाला युवक गिरफ्तार


देवरिया रेलवे स्टेशन पर स्कॉर्ट पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने वाला युवक गिरफ्तार


देवरिया, 07 जुलाई (हि.स.)। देवरिया राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) देवरिया ने ट्रेन में स्कॉर्ट ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोपी एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को मंगलवार को देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 से गिरफ्तार किया गया।

सीओ सवि रत्न गौतम ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी., पुलिस महानिरीक्षक रेलवे लखनऊ रामकृष्ण भारद्वाज तथा पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। पुलिस उपाधीक्षक रेलवे बलिया सवि रत्न गौतम के पर्यवेक्षण में जीआरपी देवरिया की टीम ने आरोपी को दबोचा।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान 24 वर्षीय मु. आरिफ पुत्र कमाल खां, निवासी भुजौली कॉलोनी, थाना कोतवाली देवरिया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, छह जुलाई को ट्रेन संख्या 19602 में कोच अटेंडेंट से उसका विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर वहां मौजूद स्कॉर्ट पुलिसकर्मी बीच-बचाव के लिए पहुंचे, लेकिन आरोपी ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि कोच अटेंडेंट से हुए विवाद के दौरान वह गुस्से में था और इसी कारण स्कॉर्ट पुलिसकर्मियों से भी कहासुनी हो गई। उसने बताया कि मंगलवार को वह देवरिया रेलवे स्टेशन आया था, जहां जीआरपी टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।उन्होंने बताया कि

आरोपी के खिलाफ जीआरपी थाना देवरिया में मुकदमा संख्या 36/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 351(3) और 132 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही उसके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सौरभ सिंह, आरक्षी अरविन्द यादव और आरक्षी रंजीत यादव शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story