आज का युवा ही समृद्ध भारत का निर्माता : ब्रिगेडियर अमित उनियाल

WhatsApp Channel Join Now
आज का युवा ही समृद्ध भारत का निर्माता : ब्रिगेडियर अमित उनियाल


आज का युवा ही समृद्ध भारत का निर्माता : ब्रिगेडियर अमित उनियाल


एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर निरीक्षण में बोले ग्रुप कमांडर

मुरादाबाद, 23 जून (हि.स.)। एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर बरेली के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अमित उनियाल ने आईएफटीएम विश्वविद्यालय मुरादाबाद में 24 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वाधान में चल रहे वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-95 का मंगलवार को निरीक्षण किया। ब्रिगेडियर अमित उनियाल ने कहा कि आज का युवा ही समृद्ध भारत का निर्माता है।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन की अच्छी आदतों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने, समाज सेवा तथा राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए कैडेट्स को प्रेरित किया।

24 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वाधान में आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कैंप कमांडेंट कर्नल अमित गणेश के निर्देशन में सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है।

सर्वप्रथम एनसीसी कैडेट्स द्वारा ग्रुप कमांडर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसकी उन्होंने बहुत ही प्रशंसा की। इसके पश्चात कैम्प परिसर, मेस व्यवस्था, स्टोर, कैडेट्स के ठहरने की व्यवस्था एवं कैडेट्स को दिए जा रहे प्रशिक्षण का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने कैंप के दौरान आयोजित निबंध प्रतियोगिता और ड्राइंग एंड पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता कैडेट्स को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल विवेक शर्मा, कैंप एडजुटेंट कैप्टन (डॉ.) राजीव चौहान, सूबेदार मेजर प्रदीप भट्ट, सेकंड ऑफिसर सतीश कुमार सिंह, फर्स्ट ऑफिसर राजीव कुमार, लेफ्टिनेंट ओम प्रकाश, सीटीओ शनि कुमार, ले.रश्मि पांडेय, सूबेदार सुनील कुमार, सूबेदार सुबिंदर कुमार, सूबेदार विकास गुरंग, सूबेदार विनोद कुमार गिरी, सूबेदार विजेंद्र कुमार यादव, हवलदार विनय राज एवं हवलदार फिरासत अली सहित अन्य सैन्य अधिकारी मौजूद रहे।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story