फांसी पर लटका मिला युवती का शव

WhatsApp Channel Join Now
फांसी पर लटका मिला युवती का शव


हमीरपुर, 02 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मझगवां थाने के गिरवर गांव में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों के चलते एक युवती का शव फांसी पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

जानकारी के अनुसार गिरवर गांव की निवासी पूजा (20) पुत्री अशोक कुमार का शव संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर फांसी पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने युवती पूजा को फांसी के फंदे पर लटकता हुआ देखा तो उनके होश उड़ गए। मृतक युवती के परिजनों ने बताया कि मृतका पूजा बीते करीब 4 वर्षों से मानसिक स्वास्थ्य की बीमारी से जूझ रही थी। उसका इलाज भी चल रहा था। बताया कि पूजा ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका पूजा अपने पीछे भाई प्रदीप और सचिन के अलावा मां रामढकेली सहित अन्य सभी परिजनों को रोता बिलखता हुआ छोड़ गई है। सीओ राजीव प्रताप सिंह ने गुरुवार को बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

Share this story