हिंडन नदी में कूदकर 19 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या

WhatsApp Channel Join Now
हिंडन नदी में कूदकर 19 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या


नोएडा, 30 अगस्त (हि.स.)। थाना ईकोटेक- तीन क्षेत्र के कुलेसरा पुल के पास से एक 19 वर्षीय युवती ने रविवार को हिंडन नदी में छलांग लगा दिया। उसके शव को बरामद करने के लिए एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें लगी है। खबर लिखे जाने तक शव बरामद नहीं हो पाया है।

थाना ईकोटेक -3 के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि संजना पुत्री हरेंद्र सिंह उम्र 19 वर्ष कुलेसरा गांव में रहती थी। उसने आज अज्ञात कारण से कुलेसरा हिंडन नदी के पुल पर आकर नदी में छलांग लगा दिया। उसे बचाने के लिए वहां से गुजर रहा एक युवक भी नदी में कूदा लेकिन वह उसे बचा नहीं पाया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर एनडीआरएफ और पुलिस की टीम में पहुंची है। युवती के शव को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि परिजनों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है की युवती ने नदी में कूदकर आत्महत्या क्यों की। वहीं आसपास के लाेग इसे प्रेम में विफलता के बाद उठाया गया आत्मघाती कदम बता रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

Share this story