युवक ने घर में लगाई फांसी, मौत

WhatsApp Channel Join Now
युवक ने घर में लगाई फांसी, मौत


हमीरपुर, 30 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले मे मझगवां थाने के इटौरा गांव में मंगलवार को एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

जानकारी के अनुसार इटौरा गांव निवासी सुनील पाल पुत्र गनपत का मंगलवार को घर में फांसी पर शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने बताया कि सुनील शराब पीने का लती था। शराब पीने की लत से उसकी पत्नी प्रभा पिछले चार महीने से मायके में रह रही थी। सुनील मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। मृतक अपने पीछे पत्नी प्रभा, मां चंदारानी, पुत्र दिव्यांश और पुत्री पूजा को छोड़ गया है। सीओ राजीव प्रताप सिंह ने मंगलवार को शाम बताया शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

Share this story