नहाने गया युवक नदी में डूबा, तलाश जारी

WhatsApp Channel Join Now
नहाने गया युवक नदी में डूबा, तलाश जारी


बहराइच, 14 मई (हि.स.)। हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत चहलारी घाट में गुरुवार को एक युवक नहाते समय गहरे पानी में उतरकर डूब गया। हरदी पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश करा रही है।

जनपद सीतापुर के थाना रामपुर कला क्षेत्र के सटल्लापुर के रहने वाले चन्द्रशेखर तीन साथियों संग चहलारी घाट पर नहाने गए थे। नहाते समय अचानक गहरे पानी में उतरने से वह डूब गए।

घटना की सूचना पर हरदी थानाध्यक्ष आलोक सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। उन्होंने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू करवाई। समाचार प्रेषण तक युवक का सुराग नहीं लग सका है।

हिन्दुस्थान समाचार / ANURAG GUPTA

Share this story