तीसरी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

WhatsApp Channel Join Now
तीसरी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत


नोएडा, 05 अक्टूबर (हि.स.)। थाना बिसरख क्षेत्र के फर्स्ट एवेन्यू गौर सिटी-वन में एक युवक की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने साेमवार काे बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक तीसरी मंजिल से गिर गया है। पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर घायल युवक को तत्काल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान पुलकित गौतम (26) पुत्र रोशन लाल निवासी फर्स्ट एवेन्यू गौर सिटी-1 के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि परिजनों से पूछताछ में पता चला कि वह काफी समय से डिप्रेशन में था। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

Share this story