नौवी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

WhatsApp Channel Join Now
नौवी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत


गाजियाबाद, 12 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के अजनारा इंटीग्रिटी सोसाइटी के एफ टॉवर की 9वीं मंजिल से गिरकर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक अपने दोस्त के फ्लैट पर आया था। रविवार को युवक का शव जमीन पर पड़ा मिला।

एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि मृतक की पहचान एंथोनी एक्रोसिया उर्फ मिकी (28 वर्ष) निवासी चिरंजीव विहार गोविंदपुरम गाज़ियाबाद मूल निवासी तमिलनाडु के रूप में हुई है। एंथोनी अपने दोस्त जीजो मैथ्यू निवासी अजनारा इंटीग्रिटी राजनगर एक्सटेंशन मूल निवासी व्यक्तोपूजा छितर केरल के फ्लैट पर आया था। दोनों दोस्तों ने मिलकर शराब पी। आशंका जताई जा रही है कि नशा अधिक होने पर एंथोनी बालकनी से नीचे गिर गए। उन्होंने बताया कि रविवार को सोसाइटी के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। अगर वे इस मामले में कोई शिकायत करेंगे तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

Share this story