ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

WhatsApp Channel Join Now
ट्रेन से गिरकर युवक की मौत


देवरिया, 24 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में देवरिया जनपद के लार थाना क्षेत्र स्थित पिपरा चौहान हरिजन बस्ती निवासी वृजानंद प्रसाद (30) की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। वह राेजगार के सिलसिले में घर से दूसरे शहर के लिए निकले थे। बुधवार को बैतालपुर रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से अचानक गिर जाने के कारण वह घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उनकी माैत हाे गई।

जीआरपी थानेदार विशाल पांडेय ने बताया कि इस संबंध में परिवार काे जानकारी दी गई है। परिवार के लाेग मेडिकल काॅलेज पहुंच गये। पूछताछ के दाैरान परिवार ने बताया कि कुछ माह से परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई थी। इसी वजह से वृजानंद प्रसाद राेजगार के लिए अपने घर से बाहर निकले थे। आज वे भटनी से जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन में बैठकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। बैतालपुर रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से अचानक गिर जाने के कारण वह से घायल हो गए थे। मेडिकल काॅलेज में इलाज के दाैरान उनकी माैत हाे गई । ग्रामीणों के अनुसार वृजानंद प्रसाद मेहनतकश और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी असमय मृत्यु से पूरे गांव में शोक का माहौल है। जीआरपी ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story