युवक ने तालाब किनारे फांसी लगाकर की आत्महत्या

WhatsApp Channel Join Now
युवक ने तालाब किनारे फांसी लगाकर की आत्महत्या


हमीरपुर, 22 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के बचरौली गांव निवासी युवक ने तालाब किनारे लगे बबूल के पेड़ में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने रविवार को शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्षेत्र के बचरौली गांव निवासी युवक उदय नारायण 18 वर्ष पुत्र जयपाल रैदास ने अज्ञात कारण के चलते गांव स्थित तालाब के पास बबूल के पेड़ में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक पिता के साथ कृषि कार्य में सहयोग करता था। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। शोक के माहौल में उसका अंतिम संस्कार पोस्टमार्टम के बाद गांव में किया गया।

थाना प्रभारी रामआसरे सरोज ने रविवार की शाम बताया कि युवक ने गांव के बाहर तालाब किनारे पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी है। शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही मामले की जांच कराई जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

Share this story